फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद के तमंचे से निकली गोली युवक की आंख में लगी, हालत नाजुक

Sun, 16 Aug 2015 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के चेकिंग से डर से भागे बाइक सवार युवक की बाइक रिक्शे से टकराने के बाद पलट गई। गिरने के बाद युवक की कमर में खोंसे लोडेड तमंचे से फायर हो गया। गोली युवक के आंख को चीरते हुए सिर में घुस गई। घटना के बाद शनिवार दोपहर सिविल लाइंस में फायर ब्रिगेड चौराहे के पास खलबली मच गई। सिविल लाइंस और कोतवाली पुलिस घायल युवक को एसआरएन ले गई, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ के मांधाता कंठीपुर के विंदेश्वरी प्रसाद हाईकोर्ट में एक वकील के मुंशी हैं। उनका बेटा शुभम शुक्ला (25) शनिवार दोपहर रेलवे स्टेशन से सिविल लाइंस जा रहा था। फायर ब्रिगेड चौराहे के पास कोतवाली पुलिस चेकिंग कर रही थी। पुलिस देखकर शुभम तेजी से बाइक लेकर सिविल लाइंस चौराहे की तरफ भागा। फायर ब्रिगेड दफ्तर के पास शुभम की बाइक अनियंत्रित होकर एक रिक्शेे से टकराने के बाद पलट गई। शुभम ने कमर में लोडेड तमंचा खोंसा हुआ था। गिरते ही तमंचे से फायर हो गया। गोली शुभम के दाहिनी आंख को चीरते हुए सिर में घुस गई। फायरिंग से चौराहे पर खलबली मच गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस और सिविल लाइंस इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। पुलिस घायल शुभम को एसआरएन ले गई। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस महेश पांडेय ने बताया कि तलाशी में एक तमंचा और पांच कारतूस बरामद हुआ है। खोखा चेंबर में फंसा हुआ था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें