फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन तक जिले में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

Tue, 12 Jan 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
माघ मेला के पहले स्नान पर्व मकर संक्रान्ति पर स्नानार्थियों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना के मद्देनजर शहर में दूसरे जिलों से आने वाले वाहनों की आवाजाही पर डायवर्जन स्कीम लागू किया जा रहा है। यह स्कीम बुधवार से शुक्रवार तक तीन दिन लागू रहेगी। इस दौरान शहर में ट्रक और टैंकर जैसे भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी। एसएसपी कार्यालय से बताया गया कि बुधवार सुबह आठ बजे से शुक्रवार को रात दस बजे तक लागू ट्रैफिक डायवर्जन स्कीम के तहत रीवा-बांदा की तरफ से आने वाले भारी मालवाहक वाहनों को गौहनिया से मोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


 रीवा की तरफ से वाराणसी-प्रतापगढ़ की ओर जाने वाले वाहनों को कर्मा, मेजा, मिर्जापुर के रास्ते आगे भेजा जाएगा। मिर्जापुर की तरफ से इलाहाबाद होकर कानपुर, लखनऊ, प्रतापगढ़ की तरफ जाने वाली मालवाहक गाड़ियों को औराई से होकर हंडिया बाइपास के जरिए भेजा जाएगा। रामपुर चौराहा औद्योगिक क्षेत्र से भारी वाहनों को शहर की तरफ आने नहीं दिया जाएगा। वाराणसी से कानपुर की तरफ जाने वाली गाड़ियों को कोखराज हंडिया बाइपास से भेजा जाएगा। वाराणसी से इलाहाबाद शहर आने वाले भारी मालवाहक वाहनों को हंडिया बाइपास से कोखराज की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। लखनऊ से रीवा और मिर्जापुर की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को नवाबगंज बाइपास से हंडिया, औराई, मिर्जापुर के रास्ते भेजा जाएगा। प्रतापगढ़ से रीव्रा औ मिर्जापुर की तरफ जाने वाली गाड़ियों को भी सोरांव से हंडिया, औराई और मिर्जापुर के रास्ेत आगे भेजा जाएगा।   

 मकर संक्रांति पर्व के मद्देनजर बुधवार सुबह से शुक्रवार रात तक सभी नो इंट्री पास भी निरस्त रहेंगे। ऐेस में गैंस, पेटेल-डीजल के भी टैंकरों के शहर में आवागमन पर रोक रहेगी। यूं इस दौरान शहर में ईधन की किल्लत से जूझना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें