फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस-2016 के लिए 11 तक आवेदन

Tue, 12 Jan 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस-2016 के लिए सोमवार को नोटिफिकेशन कर दिया है। सामान्य चयन के अंतर्गत 328 तथा विशेष चयन के तीन पदों के लिए 11 फरवरी तक आवेदन किया जा सकेगा। फीस जमा करने की आखिरी तारीख आठ फरवरी है। विशेष चयन के अंतर्गत तीनाें पद सहायक सेवायोजन अधिकारी के हैं।
विज्ञापन


आयोग ने इस बार प्रारंभिक परीक्षा में सीसैट को क्वालीफाइंग पेपर कर दिया है। इससे हिन्दी भाषी प्रतियोगियों को बड़ी राहत मिलेगी। इसमें क्वालीफाई करने के लिए अभ्यर्थियों को न्यूनतम 33 फीसदी अंक हासिल करने होंगे। हालांकि, अतिरिक्त अवसर की मांग को लेकर आंदोलनरत प्रतियोगियों को कोई राहत नहीं दी गई है। परीक्षा केंद्र के विकल्प के मामले में भी आयोग मौन है। हालांकि यह जरूर बताया गया है कि परीक्षा प्रदेश के 20 जिलों में होगी।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को आयोजित होने वाली लोअर सबऑर्डिनेट-2015 प्रारंभिक परीक्षा में 489762 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा प्रदेश के 21 जिलों में 1058 केंद्रों पर होगी। आयोग में सोमवार को नोडल अफसरों की हुई बैठक में परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की गई। परीक्षा कक्ष में अभ्यर्थियाें को इलेक्ट्रानिक्स उपकरणों के अलावा खाद्य तथा गुटखा आदि ले जाने की भी अनुमति नहीं होगी। सचिव सुरेश कुमार सिंह ने परीक्षा की शुचिता के लिए अफसरों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें