फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 अगस्त तक निरस्त रहेंगी 61 ट्रेनें

Sun, 16 Aug 2015 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल स्थित हरदा-खंडवा सेक्शन में चार अगस्त को कामायनी और मुंबई जनता एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद संबंधित रूट पर चलने वाली तमाम ट्रेनों निरस्तीकरण रेलवे अब भी कर रहा है। इस रूट के दोनों ट्रैक मरम्मत के बाद 12 अगस्त को ट्रेन संचालन के लिए खोल दिए गए थे, बावजूद इसके संबंधित रूट की ट्रेनें हर रोज निरस्त हो रही हैं।
विज्ञापन


 उत्तर मध्य रेलवे जोन के तमाम स्टेशनों में इस रूट से आने वाली कई ट्रेनें 21 अगस्त तक निरस्त रहेंगी। 16 अगस्त से 21 अगस्त के मध्य रेलवे ने एनसीआर जोन में आने वाली कुल 61 ट्रेनों के निरस्तीकरण की सूची जारी की है। रेलवे की ओर जारी की गई सूची में 16 अगस्त को 14, 17 को 10, 18 को 12, 19 को सात, 20 को दस एवं 21 को कुल आठ ट्रेनें निरस्त की गई हैं। इन तिथियों में इलाहाबाद आने वाली ट्रेनें निरस्त रहेंगी उसमें 12165 एलटीटी-वाराणसी, 12168 वाराणसी-एलटीटी, 12149 पुणे-पटना, 12150 पटना-पुणे, 13202 एलटीटी-राजेंद्र नगर, 11071 कामायनी अप एंड डाउन प्रमुख रूप से शामिल है।

15 अगस्त की छुट्टी खत्म होने एवं रविवार को इलाहाबाद में प्रतियोगी परीक्षा होने की वजह से शाम को अचानक रेलवे स्टेशन पर काफी भीड़ गई। इस दौरान इलाहाबाद जंक्शन से मेरठ जाने वाली संगम में सीट को लेकर परीक्षार्थी आम मुसाफिरों से भिड़ गए। शाम कालका मेल, मुरी एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम, ब्रह्मपुत्र मेल एक्सप्रेस में भी काफी संख्या में परीक्षार्थी चढ़ गए। इस दौरान जिसे जहां जगह मिली वह वहीं काबिज हो गया। बहुत से परीक्षार्थियों ने पहले से आरक्षित सीटों पर कब्जा कर लिया। इसका यात्रियों ने विरोध किया तो परीक्षार्थी उन्हीं से भिड़ गए। बाद में आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने काफी परीक्षार्थी आरक्षित कोचों से बाहर भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें