फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने पूरे किए घोषणा पत्र के सभी वादे: आजम

Tue, 11 Aug 2015 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आजम खां ने दावा किया कि सपा सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में दो वादे किए, उन्हें पूरा किया। ई-रिक्शा वितरण का वादा लंबित हैं, जिसे 18 अगस्त को लखनऊ में पूरा किया जाएगा, जब मुख्यमंत्री ई-रिक्शा का वितरण करेंगे। नगर निगम और मदरसा के कार्यों की समीक्षा करने आए वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने के बाद ही इसकी तैयारी शुरू कर दी गई थी। उन्होंने गंगा प्रदूषण मुक्ति के लिए केंद्र के प्रयासों पर हमला बोला।
विज्ञापन


इस दौरान इलाहाबाद और मिर्जापुर मंडल के विभागीय अफसरों की बैठक में अल्पसंख्यक समुदाय के लिए चल रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। मंत्री ने आधुनिकीकरण योजना के तहत मदरसों का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा। पारिवारिक पेंशन योजना की स्थिति जानी, अंतेष्टि स्थल, कब्रिस्तानों में चहारदीवारी निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कार्य शीघ्र पूरा कराने की हिदायत दी। प्री मैट्रिक एंव पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वितरण तत्काल करने तथा विद्यालय भवन निर्माण योजना के तहत दूसरी किस्त की मांग के लिए निर्देश दिया। बैठक में नगर निगम को शहर की सड़कें पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश दिया। कहा कि कमिश्नर और डीएम इसमें सहयोग करें ताकि शहर अतिक्रमण मुक्त हो सके।

संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि भाजपा ने घोषणा पत्र में गंगा सफाई की बात की लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। प्रदेश सरकार ने गंगा सफाई का प्रोजेक्ट भेजा तो केंद्र ने सोलह आना की जगह मात्र एक आना रकम दी। मंत्री ने कहा कि सीवर, नाले का पानी गिरने से गंगा की स्थिति बेहद खराब है। गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए एक बार में एक ही योजना पर काम हो। स्मार्ट सिटी के लिए केंद्र से दो सौ करोड़ मिलने पर मंत्री ने नाखुशी जताई। कहा कि इस रकम से कुछ नहीं होने वाला। आजम ने कहा कि नैनी से अरैल के बीच प्रस्तावित पुल के निर्माण में पर्यावरण से एनओसी का पेच है लेकिन काम जल्द शुरू होगा। इसके पहले सपा नेताओं ने मंत्री का इलाहाबाद स्टेशन पर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें