फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद के 18 लोगों को राजीव गांधी फेलोशिप

Sun, 10 Jan 2016 11:42 PM IST
इलाहाबाद के 18 लोगों को राजीव गांधी फेलोशिप
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की राजीव गांधी फेलोशिप के लिए इलाहाबाद से 18 लोगों का चयन हुआ है। चयन दो सत्रों 2015-16 और 2016-17 के लिए हुआ है। इनमें से 13 शोधार्थी इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हैं।
विज्ञापन


यूजीसी ने राजीव गांधी फेलोशिप पाने वाले शोधार्थियों की सूची घोषित कर दी है। सत्र 2015-16 के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के अभय चंद्रा,  संस्कृत के अनुज कुमार निर्मल और राजेश कुमार, वनस्पति विज्ञान की अर्चना रावत, रसायन विज्ञान के नरेंद्र कुमार एवं निशिता चंद्रा, डेवलपमेंट स्टडीज के प्रशांत, टेक्सोनॉमी की रेनू, बायोटेक्नोलॉजी की स्नेहलता, राजेंद्र कुमार तथा राजेंद्र कुमार कनौजिया का चयन हुआ है। इसी सत्र के लिए शियाट्स के संजीव कुमार तथा एम.विनय कुमार और एमएनएनआईटी के पवन कुमार का चयन किया गया है।

 सत्र 2016-17 के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मध्यकालीन इतिहास के अरुण कुमार, अर्थशास्त्र के मुकेश कुमार और विधि के प्रभुनाथ तथा कुलभास्कर आश्रम पीजी कालेज के जय मिलिंद्र राय चयनित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें