फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में खींच छठवीं की छात्रा से अश्लील हरकत

Thu, 07 Jan 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
  यमुनापार के करछना इलाके में बुधवार सुबह छठवीं की छात्रा को एक युवक स्कूल में खींचकर ले गया और कपड़े फाड़कर अश्लील हरकत की। किशोरी के शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़े तो आरोपी स्कूल की बाउंड्रीवाल फांदकर भाग निकला। करछना पुलिस आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर तलाश में लगी है।
विज्ञापन


करछना में एक मजदूर की बेटी गांव के ही एक स्कूल में छठवीं की छात्रा है। बुधवार सुबह लगभग सात बजे अकेले शौच के लिए गई थी। सन्नाटा देखकर गांव के एक पच्चीस वर्षीय युवक ने उसे पकड़ लिया और पास ही एक स्कूल में घसीट ले गया। आरोपी के चंगुल में घिरी छात्रा ने शोर मचाया। इसके बाद गांववाले जमा हो गए।

आरोपी लोगों को देख भाग निकला। जानकारी पाकर छात्रा के घरवाले आ गए। परिजन उसे लेकर करछना थाने गए। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें