फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस-2016 में 350 पदाें पर होगी भर्ती

Thu, 07 Jan 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से पीसीएस-2016 के अंतर्गत तीन दर्जन से अधिक विभागों में तकरीबन साढ़े तीन सौ पदों पर भर्ती की जाएगी। खास यह कि इस बार एसडीएम के तकरीबन 50 पदों पर भर्ती होगी। नायब तहसीलदार के भी लगभग 100 पद होंगे। प्रमुख सचिव कार्मिक और नियुक्ति की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में अधियाचन से संबंधित गतिरोध दूर कर लिया गया। इसमें संबंधित विभागों के अलावा आयोग के अफसर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
दो-तीन दिनों में विज्ञापन निकाले जाने की उम्मीद है। हालांकि, सीसैट से प्रभावित प्रतियोगियों को अतिरिक्त अवसर देने के मुद्दे पर सरकार और आयोग मौन है। ऐसे में इसे लेकर गतिरोध बना हुआ है। आयोग सिविल सेवा की तर्ज पर पीसीएस-2016 प्रारंभिक परीक्षा में सीसैट को क्वालीफाइंग पेपर करने का फैसला पहले ही ले चुका है।
आयोग ने एक जनवरी को ही पीसीएस-2016 के लिए नोटिफिकेशन की घोषणा की थी लेकिन पदों का विवरण नहीं मिलने की वजह से तिथि आगे बढ़ानी पड़ी। जबकि, 20 मार्च को प्रारंभिक परीक्षा प्रस्तावित है। खास यह कि बार-बार पत्र लिखे जाने के बावजूद एसडीएम, नायब तहसीलदार जैसे प्रमुख पदों का भी अधियाचन आयोग को नहीं मिला था।
विज्ञापन


इसी संबंध में लखनऊ  में सभी संबंधित विभागों के अफसरों की बैठक हुई। आयोग सूत्र के अनुसार इस बैठक के बाद तकरीबन 350 पदों के लिए अधियाचन मिल चुका है। इसमें एसडीएम के 50 पद हैं। ऐसे में प्रतियोगियों के लिए पिछले दो वर्षों की तरह इस बार भी एसडीएम बनने का बेहतर मौका है। आयोग के अफसरों का कहना है कि  इस भर्ती मेंअब नए पदों को शामिल नहीं किया जाएगा। आयोग की ओर से इसी सप्ताह नोटिफिकेशन की तैयारी है। आयोग के सचिव सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि बैठक में वह शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें