फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुआओं संग अकीदतमंदों की अलविदाई

Mon, 10 Aug 2015 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। खुद्दामाने हज कमेटी की ओर से हज पर जाने वाले यात्रियों के लिए रविवार को हुए ट्रेनिंग कैंप में हज से जुड़ी जानकारियां दी गईं। नूरुल्लाह रोड स्थित गेस्ट हाउस में हुए ट्रेनिंग कैंप में हज ट्रेनर मुफ्ती सैफुुर्रहमान कासमी ने हज की फजीलत एवं मदीना मुनव्वरा के बारे में बताया। हज 2015 के लिए  सफरे हज के बारे में कमेटी के सचिव एवं ट्रेनर हाजी मोईन अहमद खां ने बताया। हज के पूरे अरकान एवं मदीना मुनव्वरा की विशेष जानकारी एलसीडी पर दिखाई गई। ट्रेनिंग में इलाहाबाद जिले के अतिरिक्त कौशांबी के हज यात्री भी शामिल हुए।
विज्ञापन


हाजियों की अलविदाई तरबियत से पहले मुल्क की तरक्की और अमनचैन के लिए दुआएं भी मांगी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष नाजिमउद्दीन अंसारी ने और संचालन सचिव हाजी मोईन अहमद खां ने किया। कार्यक्रम में अब्दुल जब्बार खां, रशीद खां, हाजी अनीस अहमद मलिक, हाजी शाहसऊद, जमालउद्दीन, इश्तियाक अहमद, फैजउद्दीन, शमीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें