रजिस्ट्रेशन न कराने वाले ई-रिक्शा चालकों पर अब परिवहन विभाग ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। विभाग की ओर से बिना रजिस्ट्रेशन के शहर में चल रहे ई-रिक्शा का चालान करना शुरू कर दिया है। तकरीबन दो दर्जन ई-रिक्शा का चालान विभाग ने कर दिया है। इससे खफा होकर शनिवार को ई-रिक्शा चालकों ने प्रदर्शन किया। नाराज चालकों ने शहर के कई मोहल्लों से जुलूस निकालकर आरटीओ विभाग के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की। चालकों ने कहा कि विभाग ने रजिस्ट्रेशन शुल्क 21 हजार रुपये निर्धारित कर दिया है। इतना ज्यादा शुल्क देना चालकों के बस में नहीं है। इसलिए विभाग इस शुल्क में कमी करें। अगर कमी न की गई तो आंदोलन किया जाएगा।