फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु की ‘चिड़िया’ से बिटिया का हुआ इलाज

Sat, 02 Jan 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल मंत्री सुरेश प्रभु की ‘चिड़िया’ इन दिनों कमाल का काम कर रही है। यात्रियों की छोटी सी भी समस्या पर प्रभु की ‘चिड़िया’ थोड़ी ही देर में उसका निदान कर दे रही है। यहां बात हो रही है रेल मंत्रालय और उसके अफसरों के ट्विटर एकाउंट की। पिछले कुछ समय से रेल मंत्रालय के ट्विटर एकाउंट पर यात्रियों द्वारा बताई जा रही तमाम समस्याओं का निदान कुछ ही देर में कर दिया जा रहा है। शनिवार को चलती ट्रेन एक पिता ने अपनी बीमार बेटी के इलाज की व्यवस्था करने की गुहार लगाई तो एक अन्य यात्री ने शुगर फ्री चाय की इच्छा जताई। दोनों मांग पर त्वरित कार्रवाई की गई। बीमार बिटिया के इलाज की व्यवस्था जयपुर मंडल में और शुगर पेशेंट को झांसी मंडल में शुगर फ्री चाय की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 12985 जयपुर-दिल्ली एक्सप्रेस से रचना निबोरिया के पति ने अपने ट्वटर एकाउंट से एनसीआर के महाप्रबंधक अरुण सक्सेना को ट्वीट करके कहा कि ‘सर मेरी पत्नी का मोबाइल नंबप ये है और मेरी बेटी बीमार है। कृपया मदद कीजिए’। उस दौरान ट्रेन एनडब्ल्यूआर जोन से गुजर रही थी। अपने जोन का मामला न होने के बावजूद भी एनसीआर जीएम ने सीसीएम एनसीआर को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। सीसीएम के निर्देश पर एनसीआर के अफसरों ने सीनियर डीसीएम जयपुर से बात की। उसके बाद महिला की बेटी का उपचार हो सका। इसकी तरह गाड़ी संख्या 18560 विशाखापट्टनम-अमृतसर के बी वन कोच में सफर कर रहे तुषार अग्रवाल ने भी अपने ट्वटर एकाउंट से एनसीआर महाप्रबंधक अरुण सक्सेना से कहा कि वह शुगर पेशेंट है। पेंट्रीकार वाले शुगर फ्री चाय के लिए मना कर रहे है। तुषार का ट्वीट मिलने के बाद एनसीआर जीएम के निर्देश पर सीसीएम ने झांसी मंडल को सूचना दी। ग्वालियर स्टेशन पर संबंधित यात्री को रेलवे प्रशासन ने शुगर फ्री चाय उपलब्ध करवा दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें