फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरूपानंद ने दाखिल किया 42 हजार पेज का दस्तावेज

Mon, 03 Aug 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योतिष्पीठ बद्रिकाश्रम के शंकराचार्य की गद्दी को लेकर चल रहे विवाद में सोमवार को सुनवाई पूरी नहीं हुई। कोर्ट के आदेश से शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती की ओर से 42 हजार पेज का दस्तावेज (पेपर बुक) दाखिल किया गया, जबकि स्वामी वासुदेवानंद के वकील ने स्थगन आदेश पर सुनवाई के लिए मांग की। समयाभाव के कारण सुनवाई पूरी नहीं हो सकी और कोर्ट ने बुधवार पांच अगस्त की तिथि नियत कर दी है।
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान स्वरूपानंद के अधिवक्ता अनूप त्रिवेदी ने कहा कि उनकी ओर से पेपर बुक तैयार है और वह इसे कोर्ट में दाखिल करना चाहते हैं, जबकि वासुदेवानंद की ओर से अभी पेपर बुक दाखिल नहीं की जा सकी है। अपील पर न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल और न्यायमूर्ति वीके श्रीवास्तव की खंडपीठ सुनवाई कर रही है।

स्वरूपानंद के वकील के अनुसार करीब चार-चार हजार पन्नों के दस सेट कोर्ट में दाखिल किए गए हैं। इससे दस्तावेजों की संख्या 42 हजार पेज पहुंच रही है। अभी स्वामी वासुदेवानंद की ओर से दस्तावेज दाखिल होने हैं। इसके बाद अदालत अपील पर सुनवाई प्रारंभ करेगी। उल्लेखनीय है कि बद्रिकाश्रम पीठ के शंकराचार्य की गद्दी पर स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के पक्ष में वाद डिक्री होने के बाद स्वामी वासुदेवानंद ने हाईकोर्ट में अपील दाखिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें