फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल लाइंस में छात्र को सरेआम सफारी में खींचा

Sun, 27 Dec 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 बाइक पर राजापुर स्थित कोचिंग जा रहे इंटरमीडिएट के छात्र को रविवार दोपहर लोकसेवा आयोग चौराहे के पास सफारी गाड़ी में खींच लिया गया। राहगीरों से सूचना पाकर पुलिस ने कुछ दूर पर सफारी घेरकर रोकी और छात्र को मुक्त करा लिया। सफारी में मौजूद दो युवकों को थाने ले जाकर पूछताछ की गई तो पता चला कि यह लड़कों के बीच झगड़े का मामला है। छात्र के दोस्त के चक्कर में उसे सफारी में उठा लिया गया था।
विज्ञापन


जार्जटाउन थाना क्षेत्र में अल्लापुर के सर्वोदय नगर में रहने वाले बिजली कर्मचारी रामवृक्ष बरनवाल का पुत्र प्रसून (19) झलवा स्थित विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में बारहवीं कक्षा का छात्र है। वह राजापुर के एक कोचिंग इंस्टीटयूट में भी पढ़ने जाता है। रविवार दोपहर वह बाइक पर कोचिंग के लिए निकला था। करीब ढाई बजे वह लोकसेवा आयोग चौराहे पर पहुंचा तभी सफारी गाड़ी से ओवरटेक कर उसे रोक लिया गया। सफारी से उतरकर दो युवकों ने प्रसून की बाइक खड़ी की और उसे गाड़ी के भीतर खींच लिया। फिर सफारी आगे बढ़ गई।

 राहगीरों ने अपहरण की घटना समझकर 100 नंबर पर फोन किया तो दो थानों की पुलिस ने घेराबंदी कर सेंट मैरीज कान्वेंट स्कूल के निकट सफारी रोक ली। उसमें प्रसून को बरामद कर दोनों युवकों को पकड़ लिया गया। थाने ले जाकर पूछताछ में पता चला कि तीन दिन पहले उन युवकों का प्रसून के दोस्त अंकित तिवारी से झगड़ा हुआ था। उसी खुन्नस में रविवार दोपहर युवकों ने यह कारनामा किया। पुलिस ने बताया कि लड़कों का झगड़ा था इसलिए चेतावनी देकर उन्हें छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें