फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल लाइंस में पकड़े गए बाइक चोर

Sun, 27 Dec 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस पुलिस ने दो बाइक चोरों को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा है। पकड़े गए चोर सिविल लाइंस में रॉयल होटल के पास चोरी का वाहन बेचने आए थे। सिविल लाइंस थाने के थार्नहिल चौकी प्रभारी संतोष सिंह को मुखबिर के जरिए सूचना मिली की दो चोर रॉयल होटल के पास चोरी के वाहन की सौदेबाजी करने पहुंचे हैं।
विज्ञापन


 चौकी प्रभारी ने हमराहियों के साथ घेरेबंदी की। पुलिस ने मो. अरशद निवासी पिपरी और कौशांबी के रोहित अग्रहरि को दबोच लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दो बाइक भी बरामद कर ली। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें