फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! मेरा पति वापस दिला दो

Sat, 26 Dec 2015 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 ‘साहब! मेरे पति को एक चालाक औरत ने अपने चंगुल में फंसा लिया है। उसने मेरे पति को इस कदर अपने वश में कर लिया कि वह मुझे छोड़कर चला गया है। मैं पति के बिना कैसे जीवन गुजारूंगी। आप उसे चालाक औरत के शिकंजे से निकालकर लाइए वरना मैं जान दे दूंगी। साहब कुछ करिए।’ पहले महिला थाना और फिर सिविल लाइंस थाने में शुक्रवार शाम पुलिस से गुहार लगा रही इस लाचार महिला के आंखों से झरते आंसू उसकी बेबसी बयां कर रहे थे। पुलिस ने महिला की अर्जी लेकर रख ली और भरोसा दिया कि उसके पति को खोजकर लाया जाएगा।
विज्ञापन


सिविल लाइंस में एलगिन रोड पर एक सागरपेशा कॉलोनी में रहने वाली कमला का ब्याह राजापुर के गंगानगर में राजू सोंधिया के साथ हुआ था। उनकी एक बेटी का ब्याह हो चुका है। बेटा 16 साल का है। राजू होटल में काम करता था। पिछले करीब तीन महीने से वह घर आने की बजाय गायब रहने लगा। कभी-कभी घर आता तो मारपीट कर फिर लौट जाता। इधर करीब एक महीने से वह एक बार भी घर नहीं आया तो कमला को खोजबीन में पता चला कि वह होटल में काम करने वाली दूसरे समुदाय की एक महिला के साथ कालिंदीपुरम से सटे काशीराम आवास योजना में रहने लगा है। कमला कुछ लोगों के साथ वहां पहुंची तो महिला और उसके करीबियों ने उसे फटकारकर भगा दिया।

 कमला को बताया गया कि महिला से उसके पति ने कोर्ट मैरिज कर ली है जबकि उन दोनों की उम्र में 15 साल से ज्यादा का फर्क है। कमला को लग रहा है कि उसके पति को जबरन चंगुल में फंसाकर रखा गया है। उसने शुक्रवार को महिला थाना और सिविल लाइंस थाने जाकर उसका पति वापस लाने की फरियाद की। उसने पुलिसवालों को अपने साथ पति की कई फोटो भी दिखाई। पुलिस ने उसकी लिखित शिकायत लेकर आश्वासन दिया कि पति को थाने बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें