फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना कोर्स पूरा किए हो रही बोर्ड परीक्षा

Fri, 25 Dec 2015 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाई की जगह अप्रैल से शैक्षिक सत्र शुरू करने के बाद भी यूपी बोर्ड से जुड़े स्कूलों में बोर्ड परीक्षा से पहले तक दसवीं एवं बारहवीं का आधा कोर्स भी पूरा नहीं हो सका है। स्कूलों में इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू हो जाने के बाद अब पढ़ाई-लिखाई पूरी तरह से ठप पड़ गई है। पंचायत चुनाव के दौरान शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने से स्कूलों में तीन महीने पढ़ाई ठप रही। अब स्कूलों में कोर्स पूरा किए बिना परीक्षा कराए जाने पर सवाल खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षिक सत्र जुलाई के बजाय अप्रैल से करने का फैसला लागू होने के बाद उम्मीद जगी थी कि कोर्स समय से पूरा हो सकेगा। नई व्यवस्था लागू होने के बाद अप्रैल में स्कूल तो खुल गए, परंतु पढ़ाई-लिखाई शुरू नहीं हो सकी। जुलाई में स्कूल खुलने के बाद से सरकार के लोग पंचायत चुनाव की तैयारी में हमेशा लगे रहे। जुलाई से सितंबर तक पढ़ाई हुई, इसके बाद पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाने के कारण अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर में पठन-पाठन पूरी तरह से ठप रहा है। अब दिसंबर से ही प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू हो जाने के कारण स्कूलों में शिक्षण कार्य ठप हो गया है। अब बोर्ड के परीक्षार्थी आधी-अधूरी पढ़ाई के साथ परीक्षा देंगे। कोर्स पूरा नहीं होने की पुष्टि कई प्रधानाचार्यों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें