फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट और फायरिंग के बाद लगा दी आग

Thu, 24 Dec 2015 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
धूमनगंज इलाके के सिलना गांव में हत्याकांड के बाद से माहौल गर्माया हुआ है। शुक्रवार रात वहां भाई की ससुराल में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसी घटना की खुन्नस में आरोपी परिवार पर हमला कर फायरिंग कर घर में आग लगा दी। सोमवार रात की इस घटना में धूमनगंज थाने की पुलिस बलवा, फायरिंग, आगजनी, तोड़फोड़ का केस लिखा है।
विज्ञापन


 धूमनगंज पुलिस ने बताया कि सिलना गांव में शनिवार की रात अपनी भाभी को बुलाने गए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस घटना में नामजद एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार रात फिर गांव में बवाल हो गया। कनीज फातिमा का आरोप है कि 30-40 अज्ञात लोगों ने  फायरिंग करते हुए घर पर हमला किया। घर में आग लगा दी जिसमें बाइक के साथ ही भैंल भी चल गई। काफी सामान भी हमलावरों ने लूट लिए। पुलिस रिपोर्ट लिखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें