फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से भिड़े शराबी, गाड़ियां छोड़कर भागे

Wed, 23 Dec 2015 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आपराधिक घटनाओं में इजाफा होने पर पुलिस ने अब बदमाशों और अराजक तत्वों में डर पैदा करने के लिए सड़कों पर सघन चेकिंग अभियान चलाना शुरू किया है। मंगलवार रात भी एसएसपी समेत सभी पुलिस अधिकारी शहर के चौराहों पर चेकिंग के लिए आए तो गाड़ियां रोक-रोककर जांच शुरू की। दो घंटे की चेकिंग के दौरान सबसे ज्यादा नशेड़ी ही पकड़े गए। कारों में शराब की बोतलों के अलावा स्मैक और गांजा की पुड़िया भी। पुलिस फोर्स ने कई गाड़ियों को सीज किया साथ ही नशे में धुत होकर पुलिस से भिड़ने वाले कई लोगों को थाने ले जाया गया।
विज्ञापन


एसएसपी केएस इमैनुएल ने शहर के ग्यारह थानों की फोर्स, एसपी सिटी राजेश यादव, एसपी मार्डन कंट्रोल रूम, एसपी गंगापार और तीन सीओ के साथ रात आठ बजे पहले हॉट स्टफ चौराहे पर चेकिंग शुरू की। फिर सुभाष चौराहा, मेडिकल चौराहा और आखिर में बालसन चौराहा पर भी पुलिस ने नाकाबंदी कर गाड़ियों रोका और तलाशी ली। रात में शराब पीकर निकले या कारों में शराब पी रहे लोगों पुलिस की घेराबंदी देख घबरा गए।

 नशे में धुत कई लोग तो गाड़ी से उतरकर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें घेरकर पकड़ा और कान पकड़कर उठक-बैठक कराई। पुलिस देखकर भागने की कोशिश में कई बाइक और कार भिड़ गईं। पुलिस ने शराब की दुकानों के बाहर हुड़दंग कर रहे लोगों को भी लाठियां पटककर खदेड़ा। बालसन चौराहा पर चेकिंग के दौरान एक कार में चिलम और गांजा के साथ लेखपाल का पुत्र पकड़ा गया। हालांकि उसे चेतावनी देकर पुलिस ने छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें