फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे ने छीन ली दो परिवार की खुशियां

Mon, 21 Dec 2015 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 यमुनापार के इरादतगंज फ्लाईओवर पर हुए सड़क हादसे मे तीन लोगों की मौत ने दो परिवार की खुशियां छीन ली। एक ओर जहां संतोष और राधा की मौत से उनकी पांच साल की बेटी के सिर मां-बाप का साया उठा गया। वहीं महेश की पत्नी ममता और दो साल के बेटे का सहारा छीन गया। हादसे की खबर मृतकों के घर पहुंची तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पनासा के उपरहार गांव का महेश दो भाइयों में बड़ा था।

वह मुंबई में रहकर बढ़ई का काम करता था। वह बूढ़े मां-बाप का सहारा था। वह घर का इकलौता कमाने वाला था। महेश के मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। पत्नी ममता का रोकर बुरा हाल  था। महेश की शादी गांव में हुई थी। उसके दो साल का एक बेटा भी है। पति के मौत की खबर सुनकर ममता बेसुध हो गई। वहीं संतोष घर पर ही रहकर बढ़ई का काम करता था। संतोष और राधा के एक पांच साल की बेटी है। पति-पत्नी की मौत से मासूम बेटी के सिर से मां-बाप का साया उठ गया। हादसे ने दो परिवार की खुशियां छीन ली।

 ट्रैफिक नियम की अनदेखी करना दो परिवार के लिए महंगा पड़ गया। संतोष, राधा और महेश एक ही बाइक पर थे। महेश बाइक चला रहा था। उसने हेलमेट भी नहीं पहना था। ट्रिपलिंग और हेलमेट न पहनने की गलती भारी पड़ गई। हादसे के बाद पहुंचे आसपास के लोगों ने बताया कि महेश की सांस चल रही थी। उसके सिर में गंभीर चोट थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक उसने हेलमेट पहना होता तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें