स्वराज अभियान की ओर से बुधवार को मंसूर अली पार्क में जनप्रतिनिधियों के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। जिला संयोजक जमाल अफजल ने कहा कि जिन जनप्रतिनिधियों ने अपने कार्यों का निर्वाह नहीं किया है, उनकी सदस्यता रद्द की जानी चाहिए। बीते 20 वर्षों से स्थानीय सड़कों के खराब होने के बावजूद जनप्रतिनिधियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया है। जिला प्रवक्ता सै.इम्तियाज अली ने कहा कि चुनाव आयोग को भी जन प्रतिनिधियों की सदस्यता रद्द करने करने और अगले चुनाव की उम्मीदवारी पर प्रतिबंध लगाने की मांग से संबंधित ज्ञापन भेजा गया है। प्रदर्शन में काजी मकसूद हुसैन, राजेश सिंह, अरविंद पांडेय, रमेश यादव, मीरा सेठ, मो.इमरान, मो.नियाज, मो.शोएब आदि मौजूद रहे।