फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बंटेगी दंडी संन्यासियों को भूमि

Thu, 17 Dec 2015 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पांटून पुल या मोरी मार्ग पर भूमि बांटने की मांग पर अड़े दंडी संन्यासियों को मेला प्रशासन ने मना लिया है हालांकि बुधवार को दंडी संन्यासी नगर की भूमि का आवंटन नहीं किया जा सका। मेला प्रशासन ने उनकी भूमि को समतल कराने के बाद ही बांटने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


बीते कई दिनों से दंडी संन्यासियों और मेला प्रशासन के बीच पांटून पुल की मांग को लेकर खींचतान जारी थी। दंडी संन्यासी पांटून पुल या मोरी मार्ग पर भूमि बांटने की मांग को लेकर अड़े थे जबकि प्रशासन गंगा की कटान और त्रिवेणी मार्ग की विस्थापित संस्थाओं को बसाने का हवाला देकर उन्हें जीटीरोड, गंगोली शिवाला पर ही भूमि देना चाह रहा था।


इससे पहले अखिल भारतीय दंडी संन्यासी प्रबंध समिति के अध्यक्ष स्वामी विमलदेव आश्रम की देखरेख में हुई दंडी संन्यासियों की सभा में मनमुताबिक भूमि न मिलने पर मेला बहिष्कार का निर्णय लिया गया था। बाद में मेलाधिकारी से बातचीत में भूमि के समतलीकरण के भरोसे के बाद दंडी संन्यासी मान गए।  अखिल भारतीय दंडी संन्यासी प्रबंधन समिति के प्रवक्ता आचार्य कुशमुनि के मुताबिक बृहस्पतिवार को दंडी संन्यासी भूमि आवंटन में शामिल होंगे। भूमि आवंटित होने के बाद गंगा और भूमि पूजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें