शिवसेना की कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सूबे के नगर विकास मंत्री आजम खां के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उनका पुतला भी शिवसैनिकों ने फूंका। शिवसेना के प्रदेश संयुक्त सचिव प्रदीप चौरसिया की अगुवाई में हुए प्रदर्शन पर आजम खां पर आरोप लगाया गया कि वह लगातार बदजुबानी कर रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुतला फूंकने के दौरान मयंक तिवारी, सूरज पंडित, राहुल पासवान आदि मौजूद रहे।