फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन आयोग की संस्तुतियों के विरोध में अनशन

Fri, 11 Dec 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों से नाराज डाक कर्मी शुक्रवार को भूख हड़ताल पर रहे। नेशनल फेडरेशन ऑफ पोस्टल इंप्लाइज के आह्वान पर कर्मी दिन में 10 से पांच बजे के बीच अनशन पर रहे। भोजनावकाश के दौरान ज्यादातर कर्मचारी अनशन स्थल पर जुटे और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान हुई सभा में टीपी मिश्रा, विद्याभूषण पांडेय, आशीष चटर्जी, राजेश वर्मा, प्रमोद राय, नरोत्तम लाल त्रिपाठी, परदेशी लाल, राजेश कपूर आदि ने आयोग की निराशाजनक संस्तुतियों को वापस लेने की मांग की। वे ग्रामीण डाक सेवकों को सरकारी दर्जा तथा सुविधाएं दिए जाने, रिक्तियों को भरे जाने आदि की भी मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें