बार कौंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन और पूर्व महाधिवक्ता वीसी मिश्र ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी का कृत्य अवमानना पूर्ण है। नेशनल हेराल्ड केस में उनके द्वारा की जा रही टिप्पणियों से अदालत का अपमान हो रहा है। श्री मिश्र ने कांग्रेसियों द्वारा संसद में किए जा रहे हंगामे से यह साफ है वह अपरोक्ष रूप से न्यायपालिका को धमकाना चाह रहे हैं।इसी क्रम में हाईकोर्ट अधिवक्ता परिषद की एक बैठक में कांग्रेस नेताओं के कृत्य की भर्त्सना की गई। कहा गया कि नेताओं के बयान से अदालत से अवमानना हुई है। बैठक में मृत्युंजय तिवारी, हरवंश सिंह, अशोक कुमार राजभर, बीआर मिश्र, जगदीश मिश्र, शशिकांत उपाध्याय, यूएन शर्मा, जय प्रकाश राय आदि मौजूद थे।