फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्टलों से हटेगा अवैध कब्जा

Thu, 10 Dec 2015 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय तथा हॉस्टलों में बढ़ती अराजकता के बीच अवैध कब्जा हटाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। पुलिस प्रशासन के दबाव के बाद एलाटमेंट के बावजूद हॉस्टल से वंचित छात्रों ने भी मांग उठाई है। इस संबंध में विश्वविद्यालयों के अफसरों की कई चरणों की बैठक हो चुकी है। अफसरों का कहना है कि सूची तैयार की जा रही है। पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद हॉस्टलों में रेड की उम्मीद है।
विज्ञापन


छात्रों तथा स्थानीय लोगों के बीच झड़प के बाद पुलिस प्रशासन ने हॉस्टल में अवैध तरीके से रह रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा था। इसके बाद छात्रों के अलग-अलग गुट की ओर से भी डीएसडब्ल्यू और चीफ प्रॉक्टर से इस बाबत मांग की गई। हालांकि इस दबाव के बाद हॉस्टल में रेड डालने की शुरू कवायद शुरू कर दी गई है, लेकिन इसमें कई तरह की अड़चनें भी हैं। 14 दिसंबर से फोर्स मिलने की बात कही जा रही है, लेकिन इस दौरान कई परीक्षाएं हैं। बृहस्पतिवार से विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की लोअर सबऑर्डिनेट भर्ती का साक्षात्कार शुरू है।

 22 दिसंबर को पीसीएस-2015 का साक्षात्कार भी शुरू हो जाएगा। इतना ही नहीं 27 दिसंबर को यूजीसी नेट तथा एपीओ मुख्य परीक्षा है। इन परीक्षाओं और साक्षात्कार में शामिल होने वाले बड़ी संख्या में अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के हॉस्टलों में रहते हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालय में 25 दिसंबर से शीतावकाश हो जाएगा। ऐसे में हॉस्टल में रेड की कार्रवाई आसान नहीं होगी। डीएसडब्ल्यू डॉ.एआर सिद्दीकी का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। फोर्स मिलने के बाद हॉस्टलों में नए छात्रों को कब्जा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें