फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व शांति को हरिनाम संकीर्तन

Thu, 10 Dec 2015 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व में बढ़ते आतंकवाद पर रोक और विश्वशांति के लिए इस्कॉन के देशी विदेशी भक्त हरिनाम संकीर्तन में जुटे हैं। इस्कॉन भक्तों का दावा है कि कृष्ण नाम के स्मरण से सांसारिक दुखों से छुटकारा संभव है।
विज्ञापन

काशीराज नगर बलुआघाट स्थित इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष आचार्यदास के मुताबिक शहर के विभिन्न मोहल्लों में जारी हरिनाम संकीर्तन में युक्रेन से आए बीस भक्त भी शामिल हैं। बुधवार को सिविल लाइन की विभिन्न सड़कों पर हरे कृष्णा हरे कृष्णा हरे हरे, गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो की गूंज रही। डोल थाप और हरि नाम के बोल पर नाचते विदेशी भक्तों की टोली जिधर से गुजरती, लोगों का हुजूम एकत्र हो जाता। उपाध्यक्ष वेणुविजयदास के मुताबिक इस्कॉन की ओर पूरे विश्व में हरिनाम संकीर्तन किया जा रहा है। इसमें रामभक्त दास, मनोज, गौरांग प्रेम दास, कृष्णानंद दास, पूर्णकांत दास, विकास गुप्ता, नारायण आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें