यमुनापार के नैनी में बृहस्पतिवार को निजी स्कूल में पंखा चलाने को लेकर टीचर और छात्राओं में कहासुनी हो गई। विवाद इतना गहराया गया कि स्कूल में कॉलेज में मारपीट और तोड़फोड़ हो गई। छात्रा के परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन तोड़फोड़ कर उन्हें फंसा रहा है। पंखा चलाने पर शिक्षक ने छात्राओं पर अश्लील टिप्पणी की थी। वहीं स्कूल प्रबंधन का कहना है कि पुस्तक न लाने पर शिक्षक ने छात्राओं क ो डांटा तो दोनों ने क्लास में पंखा चलाकर ड्रामा किया। पुलिस से दोनों पक्षों ने शिकायत की है।
नैनी में लोकपुर के संझारा देवी इंटर कालेज में अरैल की दो छात्राएं कक्षा ग्यारह में पढ़ती हैं। बृहस्पतिवार की सुबह क्लास चल रही थी। इस पर दो छात्राओं ने पंखा चला दिया। छात्राओं का आरोप है कि इस पर शिक्षक ने अश्लील टिप्पणी करते हुए कक्षा से बाहर कर दिया। इसकी जानकारी होने पर छात्राओं के परिजन स्कूल पहुंचे तो शिक्षकों और प्रबंधक ने मिलकर मारपीट की। वहीं स्कूल प्रबंधन का कहना है कि पुस्तक न लाने पर दोनो छात्राओं को शिक्षक ने फटकरा तो पंखा चला दिया। इसकी जानकारी छात्राओं ने परिजनों को दी तो वे लाठी-डंडा लेकर आ गए।
कॉलेज में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की। कॉलेज में मारपीट और तोड़फोड़ की सूचना पर पुलिस पहुंची तो वहां कोई नहीं मिला। नैनी पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर लेकर जांच कर रही है। इंस्पेक्टर नैनी रमेश पांडेय का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर लेकर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।