फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिसंबर को बैरागी संतों की डीएम से मुलाकात

Wed, 02 Dec 2015 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
खाक चौक व्यवस्था के महामंत्री सतुआबाबा संतोषदास बुधवार को सुरक्षा मांगने डीएम के पास पहुंचे। डीएम से मुलाकात कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया और खाक चौक के संतों को पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने की मांग की। उन्होंने खाक चौक की भूमि का आवंटन मेला प्रशासन के अभिलेखों में दर्ज दस्तावेजों के अनुसार किए जाने को कहा। बताया कि कार्यकारिणी में फेरबदल के बाद उपजे विवाद के चले उन्हें धमकी भी मिली है।
विज्ञापन


खाक चौक व्यवस्था समिति के अध्यक्ष रहे माधोदास को नासिक कुंभ के द्वारा बैरागी अखाड़ों के सौ से अधिक खालसों द्वारा निष्कासित किए जाने के बाद से उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बैरागी संतों ने नासिक कुंभ के निर्णय पर अमल करते हुए नई अस्थायी कार्यकारिणी का गठन कर लिया है और खाक चौक की भूमि आवंटन मेला प्रशासन द्वारा किए जाने की मांग पर अड़े हुए हैं। ज्ञात हो माधोदास पर कई माघ मेले (प्रयाग) के दौरान खाक चौक की भूमि आवंटन में गड़बड़ी करने, वरिष्ठ साधुओं को अपमानित एवं दहशत फैलाने का आरोप है। महामंत्री सतुआबाबा संतोषदास ने बताया कि डीएम ने खाक चौक के संतों को पर्याप्त सुरक्षा देने का आश्वासन दिया है। डीएम से मुलाकात के बाद बैरागी संत डीआईजी से मिले और वस्तुस्थिति से अवगत कराया। मेला क्षेत्र के भ्रमण के बाद संगम तट पहुंचकर त्रिवेणी पूजा की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें