फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप पीड़िता किशोरी की इलाज के अभाव में मौत

Wed, 02 Dec 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगापार के सरायममरेज इलाके में एक रेप पीड़ित किशोरी की इलाज के अभाव में मंगलवार को मौत हो गई। घरवाले उसे पैसों के अभाव में अस्पताल से लेकर चले गए थे। उसका इलाज हंडिया के एक अस्पताल में चल रहा था। पीड़िता गर्भवती थी और दो दिन पहले ही उसे मृत बच्ची पैदा हुई थी। पुलिस ने पंचायत और अफसरों से शिकायत के बाद एक महीने पहले मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा था। सरायममरेज पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सरायममरेज इलाके में एक चौदह वर्षीय किशोरी से दिवाकर नामक व्यक्ति ने दुराचार किया था।

दुराचार के बाद धमकी के चलते किशोरी चुपचाप रही लेकिन रेप के बाद वह गर्भवती हो गई। जब किशोरी के गर्भवती होने का पता चला तो मामला खुला। गांव में पंचायत हुई मामला पुलिस तक पहुंचा लेकिन पुलिस भी मामले की लीपापोती करती रही। मामला अफसरों तक पहुंचा तब पुलिस ने एक माह पहले रिपोर्ट लिखकर आरोपी क ो पकड़कर जेल भेज दिया। 29 नवंबर को रेप पीड़ित किशोरी ने हंडिया के एक अस्पताल में मरी हुई बच्ची को जन्म दिया। खून कमी और कमजोर होने के चलते किशोरी की हालत बिगड़ती जा रही थी। गरीब मां-बाप उसके इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ हो रहे थे। परिजन किशोरी को लेकर दूसरे दिन ही घर चले गए। जहां उसकी मौत हो गई। किशोरी की मौत से घरवाले गम में डूबे हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें