शहर में जीरो रोड बस अड्डे के कू ड़े के ढेर के पास एक नवजात बच्चे का शव कुत्ते को नोंचते देख खलबली मच गई। राहगीर की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव के बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ की। लेकिन कुछ पता नहीं चला तो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस को पूछताछ में पता चला कि सुबह के समय कोई आया और पॉलीथीन में भरकर शव को कूड़े के ढेर पर फेंक कर भाग निकला। लेकिन तब लोगों को इस बात का अंदाजा ही नहीं हुआ की पॉलीथीन में शव हो सकता है। कुछ देर बाद कुत्ता पॉलीथीन को फाड़कर नोंचने लगा तो लोगों की नजर पड़ी। नवजात का शव होने की खबर पर भीड़ जुट गई। नवजात शिशु का शव मिलने की खबर को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा है।