बवाल के बाद दुकानदारों ने बताया कि शनिवार को हुई घटना के बाद तनाव का माहौल था। तब फ ोर्स आ जाने के बाद मामला शांत हो गया था। छात्र रविवार सुबह से ही बवाल काटने की फिराक में थे। सुबह भी छात्रों का एक दुकानदार से झगड़ा हुआ था लेकिन बीचबचाव के बाद मामला शांत हो गया था। पुलिस चेतती इससे पहले सुबह से उग्र हो रहे छात्र शाम को उबल पड़े और बवाल करने लगे।