फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहरिया में वोटर लिस्ट को लेकर हंगामा

Sat, 28 Nov 2015 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव के पहले ही बहरिया ब्लाक में बड़े पैमाने पर मतदाता सूची में फर्जीवाड़ा का खुलासा हुआ है। जिसको लेकर शुक्रवार को दिन भर हंगामा होता रहा। फर्जीवाड़ा का खुलासा होने से खंड विकास अधिकारी से लेकर सीडीओ तक सकते में आ गए हैं। खंड विकास अधिकारी ने आरोप पत्र बना कर सीडीओ को प्रेषित किया है और एक कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन


बहरिया विकास खंड में एडीओ पंचायत के कार्यालय से बीएलओ और ग्राम पंचायत अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर बना कर लोगों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने और कटवाने का काम बडे़ पैमाने पर किया गया जबकि बीएलओ द्वारा सत्यापित सूची को दरकिनार कर दिया गया है। मामले में कई लोगों पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें