शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से रोजा इफ्तार कराने का सिलसिला शुक्रवार को जारी रहा। अंतरराष्ट्रीय समाचार पत्र विक्रेता एसोसिएशन के तत्वाधान में करेली नया पुरवा कार्यालय में रोजा इफ्तार हुआ। मुल्क की तरक्की के लिए दुआएं मांगी गई।
अध्यक्ष राम नारायण पाठक की देखरेख में आयोजित इफ्तार पार्टी में महामंत्री बाबा भोला अवस्थी, संरक्षक श्याम सुंदर पटेल, प्रदेश मंत्री नूर खान, कुसुम लता आर्या, रफीक अहमद, आलोक पांडेय, नदीम सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
इलाहाबाद बैंक करेली शाखा की ओर से रोजा इफ्तार का आयोजन हुआ। इलाहाबाद बैंक मंडलीय कार्यालय के उपमहाप्रबंधक आनंद कृष्ण, बैंक स्टाफ एसोसिएशन के महामंत्री मदन जी उपाध्याय, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक आशीष श्रीवास्तव ने संचालन किया। इस मौके पर मोहमद अफजल, मोहम्मद रिजवान, मुश्ताक अली आदि उपस्थित रहे।