इलाहाबाद (ब्यूरो)। करेली इलाके के सदियापुर मुहल्ले में किराएदार और मकान मालिक के बीच हुए झगडे़ में मकान मालिक के परिवार के खिलाफ लड़की से मारपीट और छेड़खानी के साथ ही धमकी का आरोप लगाया गया है। पुलिस रिपोर्ट लिखकर छानबीन कर रही है।
करेली के सदियापुर मुहल्ले में एक महिला अपनी बेटी के साथ रामदास के घर में कई साल से किराए पर रहती है। आरोप है कि रामदास ने मकान खानी करने के लिए कहा। उसने इस पर असमर्थता जाहिर की तो मकान मालिक परिवार नाराज हो गया। महिला का आरोप है कि नौ नवंबर को उसे और बेटी को पीटा और धमकी दी गई। बेटी के साथ खींचतान करते हुए उसका कपड़े भी फाड़ दिए। चीख-पुकार मची तो मकान मालिक का परिवार धमकी देते चला गया। घटना के 14 रोज बाद सोमवार को करेली थाने में मामले की एफआईआर लिखकर जांच एसआई जीतेंद्र कुमार को दी गई।