फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला, दरोगा को पीटा

Wed, 25 Nov 2015 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर (इलाहाबाद)। गंगापार के फूलपुर इलाके में दबिश देने गई पुलिस टीम पर शराब तस्करों ने हमला बोल दिया। पुलिस टीम पर तस्करों ने पथराव कर दिया। इसके चलते अफरातफरी मच गई। हमलावरों ने एक दरोगा को घेर कर पकड़ लिया और जमकर पीट दिया। सूचना थाने पर पहुंची तो कई थानों की फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छानबीन की। लेकिन वहां कोई नहीं मिला। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


फूलपुर पुलिस को काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी कि आगरा पट्टी का एक युवक शराब तस्करी का कारोबार कर रहा है। मंगलवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि उसके घर से भारी मात्रा में तस्करी की शराब कहीं भेजने वाले हैं। इस सूचना पर फूलपुर थाने के दरोगा सिपाहियों को लेकर दबिश देने पहुंच गए। पुलिस के घर के बाहर पहुंचते तस्करों ने पथराव शुरू कर दिया। घर की महिलाओं ने भी ईंट पत्थर लेकर पुलिसवालों को दौड़ा लिया।

 जिसके चलते पुलिस वाले जान बचाकर भागे। हमलावरों ने दरोगा को पकड़ लिया। उनकी लात-घूंसों से जमकर धुनाई कर दी। पुलिस टीम हमले की सूचना थाने पहुंची तो कई थानों की फोर्स आ गई। आरोपियों के घर में छापेमारी की गई, लेकिन आरोपी नहीं मिले। अलबत्ता पुलिस ने एक ग्रामीण को पीट दिया और धमकाया कि चुनाव तक कहीं भी शिकायत कर लो, कुछ नहीं होने वाला है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में रातभर दबिश देती रही। एसओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शराब तस्करी की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा था। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें