फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू वाहन की टक्कर में कपड़ा कारोबारी की मौत

Tue, 24 Nov 2015 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। सिविल लाइंस में डीआरएम दफ्तर के पास रविवार रात बेकाबू वाहन ने बाइक सवार कपड़ा कारोबारी को रौंद दिया। खबर पाकर सिविल लाइंस पुलिस पहुंची। घायल कारोबारी को गंभीर हालत में एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान कारोबारी ने दम तोड़ दिया। व्यापारी की मौत से घर मे कोहराम मचा है।
विज्ञापन


अतरसुइया में मीरापुर के रहने वाले संजय कक्कड़ (50) कपड़ा कारोबारी थे। चौक में उनकी गारमेंटस की दुकान है। रविवार रात वह बाइक से सिविल लाइंस आए थे। डीआरएम दफ्तर के पास बेकाबू वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद संजय बाइक समेत सड़क पर गिरे और घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची तो संजय खून से लथपथ पड़े तड़प रहे थे। संजय को सिविल लाइंस पुलिस एसआरएन अस्पताल ले गई।

 इलाज शुरू होने के लगभग एक घंटे बाद संजय की मौत हो गई। संजय के मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। पत्नी रोली कक्कड़ दोनों बच्चों रचित ओर रिमझिम के साथ अस्पताल पहुंचीं। वहां पति का शव देखकर वह बिलखकर रोने लगीं। लोगों ने किसी तरह उन्हें संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें