फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की सद्भावना साइकिल यात्रा रवाना

Thu, 19 Nov 2015 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। समाजवादी पार्टी की सद्भावना साइकिल यात्रा बुधवार को दिन में 12 बजे लखनऊ के लिए रवाना हुई। युवजन सभा के जिलाध्यक्ष संदीप यादव के नेतृत्व में तकरीबन 200 साइकिल सवार कार्यकर्ताओं के जत्थे को सपा के जिलाध्यक्ष कृष्ण मूर्ति सिंह यादव ने झंडी दिखाकर किया रवाना। बुधवार रात कुंडा में विश्राम करने के बाद कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को ऊंचाहार के लिए रवाना होंगे और 22 नवंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के अवसर पर लखनऊ पहुंचेंगे।
विज्ञापन


पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन समारोह पूर्वक मनाने का निर्णय लिया है। इस दिन पार्टी मुख्यालय, सभी जिलों, विधानसभाओं एवं प्रमुख स्थानों पर कार्यक्रम होंगे। सद्भावना साइकिल यात्रा इसी क्रम में निकाली गई है। यात्रा को रवाना करने के दौरान हुए कार्यक्रम में कृष्ण मूर्ति ने कहा कि प्रदेश के मुखिया अखिलेश यादव के नेतृत्व में युवाओं के लिए जितने काम हुए, उतने पहले किसी भी सरकार में नहीं हुए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लुभावना नारे देकर युवाओं को सिर्फ छलने का काम किया है। अब उनकी पोल खुल चुकी है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, विनोद चंद्र दुबे, धर्मराज दुबे, विधायक सत्यवीर मुन्ना, गुलाब सिंह यादव, योगेश यादव, अब्दुल सलमान, मंजू यादव, इंदू यादव, रवींद्र यादव, दान बहादुर मधुर, नाटे चौधरी, लाल साहब, नागेंद्र सिंह पटेल, मान सिंह यादव, पीयूष पटेल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें