फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाब और खेत में धधक रही थी शराब की भट्ठी, छापा

Tue, 17 Nov 2015 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। पंचायत चुनाव के लिए यमुनापार और गंगापार इलाके में शराब तस्कर बड़े पैमाने पर देशी शराब खपाने की तैयारी में हैं। इसे देखते हुए जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर आबकारी टीम ने सोमवार को यमुनापार में नैनी के महरा का पूरा और खरकौनी गांव में छापा मारा। आबकारी की दबिश के चलते शराब तस्कर धधकती भट्ठियां छोड़ कर भाग निकले। सैकड़ों लीटर क च्ची शराब और लहन नष्ट कराया गया। चार के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है।
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी डीएन दुबे के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक कुलदीप सिंह, सुनील यादव, भूपेंद्र सिंह, आरबी सिंह के नेतृत्व में सोमवार सुबह टीम ने नैनी इलाके में छापेमारी की। महरा का पूरा गांव में खेत के बीच लहलहाती फसलों के बीच शराब माफियाओं की भट्ठियां धधक रही थी। दबिश के चलते शराब बनाने में लगे मजदूरों में खलबली मच गई। वे मौके से भाग निकले। भट्टी को तोड़ का लहन को नष्ट कर दिया गया। इसके बाद खरकौनी इलाके में छापा पड़ा। वहां झाड़ियों के तालाब के बीचों बीच सूखे मैदान में शराब बन रही थी।

आबकारी टीम के पहुंचते ही शराब बना रहे लोग फरार हो गए। आबकारी टीम ने इस दौरान 67 लीटर शराब और डेढ़ कुंतल लहन बरामद किया। इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि चार तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है। आगे भी यह अभियान चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें