फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की निष्क्रियता से भड़के पेंशनर्स

Mon, 16 Nov 2015 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद(ब्यूरो)। पिछले दिनों रिटायर्ड कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ हुई वारदातों को लेकर पुलिस की निष्क्रियता से पेंशनरों में नाराजगी है। रविवार को विकास भवन में आयोजित गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक के दौरान एसबीआई मुख्य शाखा में हुई पेंशनर की मौत और पूर्व कमिश्नर बदल चटर्जी के साथ हुई घटना का मुद्दा ही छाया रहा।
विज्ञापन


निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी और कमिश्नर से मिलकर मांग करेगा कि पुलिस पेंशनरों की समस्या को लेकर गंभीर हो और दोषियों को गिरफ्तार करे। साथ ही प्रतिनिधिमंडल एसोसिएशन का एक अलग कक्ष आवंटित करने की भी मांग करेगा। बैठक में बताया गया कि महानिदेशक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के घेराव का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम एक माह के लिए टाल दिया गया है, क्योंकि उन्होंने संविदाकृत निजी अस्पतालों की सूची शीघ्र जारी करने का आश्वासन दिया है।

 बैठक के दौरान पचास से अधिक पेंशनरों ने कोषाधिकारी के समक्ष अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा किया। बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें देवेंद्र कुमार देवेश एवं जया मोहन ने कविता और चंद्र प्रकाश ने गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष आरएस वर्मा सहित, कृष्णा साही, श्याम सुंदर पटेल, जीके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। चिकित्सा विशेषज्ञों ने पेंशनरों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें