फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों के लिए निकाली रैली

Mon, 16 Nov 2015 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों की याद में रविवार को संभागीय परिवहन विभाग (आरटीओ) की ओर से एक रैली निकाली गई।  रैली में काफी संख्या में स्कूली बच्चे भी शामिल हुए। सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे से निकली रैली केपी कालेज तक गई। इस दौरान पोस्टर, बैनर के जरिये लोगों को सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन


विभाग की ओर से शाम को भी सिविल लाइंस क्षेत्र में कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें भी काफी संख्या में लोग शामिल हुए। रैली में शामिल होने वालों में एआरटीओ प्रशासन एके सिंह, एआरटीओ आरके सिंह, आरके सरोज आदि अफसर प्रमुख रूप से शामिल रहे। बताया जा रहा है कि 16 नवंबर को संभागीय परिवहन कार्यालय में सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों के पालन करने तथा आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक कार्यशाला भी अपराह्न दो बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें