फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम को पहुंची नौचंदी, प्रयागराज भी आई लेट

Wed, 11 Nov 2015 06:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली मनाने आ रहे लोगों को ट्रेनों की लेटलतीफी ने खासा परेशान कर दिया है। रूट चाहे दिल्ली का हो या फिर मुंबई का। सभी रूट से आने वाली तमाम ट्रेनें घंटों विलंब से इलाहाबाद पहुंच रही हैं। बुधवार को इलाहाबाद आने वाली कई प्रमुख ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं। ट्रेनों के लेट आने की वजह से यात्रियों को खासी दिक्कत हुई। मेरठ/सहारनपुर से इलाहाबाद आने वाली नौचंदी एक्सप्रेस जहां शाम छह बजे के बाद इलाहाबाद आई तो वहीं इसके पूर्व प्रयागराज, संगम, मथुरा एक्सप्रेस आदि ट्रेनें भी समय से यहां नहीं पहुंच सकी। इस दौरान सुबह के समय इलाहाबाद आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की खासी भीड़ आई।
विज्ञापन


रविवार को कौशांबी के अथसराय और शुजातपुर रेलवे स्टेशन पर छात्रों के हंगामे के बाद से दिल्ली-हावड़ा रूट पर चलने वाली ट्रेनों का संचालन गड़बड़ाया हुआ है। बुधवार को भी इस रूट पर चलने वाली तमाम ट्रेनें घंटों विलंबित रहीं। आज प्रयागराज एक्सप्रेस तकरीबन ढाई घंटे की देरी से इलाहाबाद पहुंची। इसके अलावा 12428 रीवां 2.45 घंटे, 12562 स्वतंत्रता सेनानी 3.40 घंटे, 12560 शिवगंगा एक्सप्रेस 1.30 घंटे, 14056 ब्रह्मपुत्र मेल चार घंटे, 12582 नई दिल्ली-मंडुवाडीह 2.15 घंटे, 14164 संगम एक्सप्रेस 3.30 घंटे, 12311 कालका मेल तीन घंटे तक विलंबित रही। उधर इलाहाबाद आने वाली 14512 नौचंदी एक्सप्रेस लगातार पांचवें दिन एक बार फिर से लेट हो गई। सुबह 9.55 की जगह नौचंदी शाम को छह बजे के बाद इलाहाबाद पहुंच सकी। वापसी में नौंचदी इलाहाबाद में ही लेट हो गई। इसके रवाना होने का समय शाम 5.40 बजे है जो रात नौ बजे के आसपास चलाने की तैयारी की गई। संगम एक्सप्रेस भी आज विलंब से रवाना हुई। इसके पूर्व आज मुंबई जाने वाली 12321 मुंबई मेल इलाहाबाद नहीं आई। इसके पूर्व बुधवार की दोपहर तक इलाहाबाद आने वाली सभी ट्रेनों में यात्रियों की खूब भीड़ आई। बहुत सी ट्रेनों के दरवाजों के पावदान पर बैठकर यात्री इलाहाबाद तक आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें