फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय हनुमान ज्ञान गुन सागर, जय कपीश तिहूं लोक उजागर

Tue, 10 Nov 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। रामभक्त हनुमान की जयंती पर मंगलवार को शहर के विभिन्न हनुमान मंदिरों में विशेष अनुष्ठान पूजन, भव्य शृंगार और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। पूजन अर्चन को सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कई मंदिरों से शोभायात्रा निकाली गई। रामलीला के विभिन्न प्रसंगों को दर्शाने वाली झांकियों ने मंत्रमुग्ध किया। जय हनुमान, जय बजरंगबली के घोष से रास्ते गूंजते रहे।
विज्ञापन


बंधवा स्थित बड़े हनुमान मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह चार बजे अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के सानिध्य में 108 आचार्यों ने हनुमान जी का पंचामृत स्नान, दुग्धाभिषेक, षोडशोपचार पूजन किया। इसके साथ ही मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन के लिए खोल दिए गए। आतुरता से प्रतीक्षा कर रहे श्रद्धालुओं ने जयकारे के साथ बड़े हनुमान जी का दर्शन पूजन किया।

दोपहर बारह बजे से शृंगार शुरू हुआ। बहुरंगी फूलों, फलों और सोने-चांदी के आभूषणों से व्यवस्थापक स्वामी आनंद गिरि की अगुवाई में शृंगार हुआ। महंत स्वामी नरेंद्र गिरि ने शृंगार आरती की, हनुमान जी को छप्पनभोग अर्पित किया। शाम को अजय याज्ञनिक ने संगीतमय सुंदर कांड का पाठ किया। भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। जय हनुमान ज्ञान गुन सागर के जाप से मंदिर परिसर गूंजता रहा।
विज्ञापन


सरस्वती घाट स्थित मनकामेश्वर मंदिर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन को भक्तों का तांता लगा। सिद्धपीठ प्राचीन बाल स्वरूप हनुमान मंदिर समिति की ओर से त्रिपौलिया में बताशा मंडी स्थित बाल स्वरूप हनुमान मंदिर में धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया गया। बैरहना स्थित निम्बार्क आश्रम में महंत राधामाधव दास की देखरेख में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई।

 मीरापुर स्थित ललिता देवी मंदिर परिसर स्थित हनुमान मंदिर,  विश्वविद्यालय चौराहा कटरा स्थित कालीथान मंदिर, पुराना कटरा स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर, सिविल लाइंस स्थित हनुमत निकेतन, सिविल लाइन स्थित सिद्धेश्वरी गुप्त महापीठ, मनमोहन पार्क स्थित हनुमान मंदिर, हाईकोर्ट चौराहा स्थित हनुमान मंदिर, हनुमान मंदिर राजरूपपुर, पथरचट्टी रामलीला कमेटी की ओर से रामबाग नवग्रह मंदिर, प्रयाग कागज व्यवसायी संघ की ओर कुंज बिहारी अतिथि भवन, हनुमान मंदिर समिति की ओर से बरगद घाट मीरापुर स्थित हनुमान मंदिर, सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन के समीप स्थित भुवनेश्वर नाथ मंदिर, बेनी गंज हनुमान मंदिर आदि में सामूहिक सुंदरकांड का पाठ, महाआरती के बाद भजन कीर्तन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें