फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरा हलवाई को गंदगी पर नोटिस

Tue, 10 Nov 2015 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने प्रतिष्ठान में गंदगी पाए जाने पर हीरा हलवाई को नोटिस जारी कर दिया। साथ ही कामधेनु और छप्पन भोग से भी मिठाई के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे और नेतराम स्वीट की निर्माणशाला का निरीक्षण कर वहां से भी कुछ खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
विज्ञापन


एसीएम द्वितीय बसंत अग्रवाल, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सीएल यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेश राय, तूलिका शर्मा, विनोद वर्मा, प्रदीप कुमार और प्रमोद कुमार की टीम ने सोमवार को हीला हलवाई प्रतिष्ठान की जांच की तो देखा वहां काफी गंदगी है। इस पर प्रतिष्ठान को नोटिस जारी कर दिया गया। साथ ही 25 किलो छेना मिठाई एवं 45 किलो खोवा मिठाई नष्ट कराते हुए दोनों का नमूना लेकर जांच के लिए गोरखपुर स्थित विभागीय प्रयोगशाला को भेज दिया गया।

 इसके अलावा नेतराम स्वीट्स की मम्फोर्डगंज त्रिपाठी चौराहा स्थित निर्माणशाला से दूध, पिसी लाल मिर्च एवं मिठाई, सिविल लाइंस स्थित कामधेनु से सोहन पापड़ी एवं डोडा बर्फी और छप्पन भोग प्रतिष्ठान से खोआ का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सीएल यादव ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें