फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित सांसदों को एकजुट कर पास कराएंगे आरक्षण बिल

Mon, 09 Nov 2015 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 दलित सांसदों को एकजुट कर इसी शीतकालीन सत्र में सरकार पर दबाव बनाकर पदोन्नति में आरक्षण बिल को पास कराया जाएगा। यह बातें रविवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष पीएल पुनिया ने भारत रत्न बोधिसत्व बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर महासभा की ओर से निराला सभागार में प्रोन्नति में आरक्षण बिल पास कराने के रणनीति पर आयोजित सम्मेलन में कही।
विज्ञापन


अध्यक्ष ने कहा कि आरक्षण का कानून आज भी मौजूद है। लेकिन एम नागराज के केस में दिये गए निर्देशों के अनुसार प्रतिनिधित्व, पिछड़ापन और दक्षता पर प्रभाव के आंकड़े  राज्य सरकार द्वारा एकत्र न किए जाने के कारण प्रोन्नति में आरक्षण को समाप्त कर दिया गया है। राज्य सरकार की गलतियों का परिणाम दलित कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है।
बहुजन हिताय कल्याण समिति संयोजक एससी गौतम ने कहा कि पदोन्नति में आरक्षण बिल को पास कराने की जिम्मेदारी दलित सांसदों की है।

अगर उन्होंने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई तो उनका बहिष्कार किया जाएगा बीएचयू की प्रो. इंदू चौधरी ने आरक्षण विषय और बाबा साहेब के आंदोलन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन ज्ञानेंद्र गौतम ने किया। कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. लाल जी निर्मल, राजू पासी, लालसा राम आदि कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें