फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस-जे मेंस पर भी संशय

Sun, 18 Oct 2015 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में अनिल यादव की अध्यक्ष पद पर नियुक्ति रद्द होने तथा कार्यवाहक सचिव को हटाए जाने से भर्ती प्रक्रिया भी प्रभावित हो गई है। प्रदेश सरकार की चुप्पी की वजह से अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है तो सचिव बनाए गए सुरेश कुमार सिंह ने अभी ज्वाइन नहीं किया है। इससे आयोग में कई काम ठप हो गए हैं। इससे पीसीएस-जे मुख्य परीक्षा 26 अक्तूबर से शुरू हो पाएगी इसे लेकर भी असमंजस की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन


अध्यक्ष की नियुक्ति रद्द होने के एक दिन बाद ही लोअर सबऑर्डिनेट-2013 का साक्षात्कार शुरू होना था, लेकिन आयोग ने अगले आदेश तक इसे निरस्त कर दिया। इसी क्रम में 26 अक्तूबर से पीसीएस-जे मुख्य परीक्षा प्रस्तावित है। इसके प्रवेश पत्र ऑनलाइन कर दिए गए हैं, लेकिन अध्यक्ष और सचिव पद पर नई ज्वाइनिंग नहीं होने से संकट खड़ा हो गया है। 26 से पहले चार दिन अवकाश भी रहेगा। इससे परेशानी और बढ़ गई है। आयोग की ओर से पूर्व में हुए फैसलों के आधार पर आगामी महीनों में होने वाले साक्षात्कार के कार्यक्रम घोषित कर दिए गए हैं। यह कार्यक्रम अनिल यादव की नियुक्ति रद्द होने के बाद घोषित किए गए। जबकि, साक्षात्कार के बोर्ड गठन का अधिकार अध्यक्ष का है। ऐसे में ये साक्षात्कार निर्धारित समय पर हो पाएंगे इसे लेकर भी संशय की स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें