फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बेटों समेत दंपती ने ट्रेन से कटकरजान दी

Mon, 21 Sep 2015 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से सटे झूंसी इलाके में रविवार दोपहर पति-पत्नी ने तीन बेटों समेत ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। वे घर से तकरीबन एक किलोमीटर दूर अंदावा ओवरब्रिज तक पैदल गए। वहां रेलवे ट्रैक पर बैठकर बेटों के साथ छोला-समोसा खाया। पुलिस का कहना है कि दंपती ने छोले में बेहोशी की दवा मिला दी थी, जिससे बेटे समेत वे भी बेसुध होने से पहले रेलवे ट्रैक पर लेट गए थे। खबर पाकर कई थानों की फोर्स के साथ सीओ भी पहुंच गए। परिजन भी आ गए। पुलिस ने माना है कि तंगी और कर्ज से परेशान होकर दंपती ने यह आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन


राजेश साहू (40) झूंसी में छतनाग इलाके के स्व. रामकुमार साहू के तीन बेटों में बड़ा था। मंझला भाई रूपेश साहू मानसिक रूप से कमजोर है। वह बड़ी बहन के पास रहता है। छोटा भाई राकेश साहू है। राजेश करीब दस साल पहले पैतृक मकान में मिले अपने हिस्से को बेचकर महमूदाबाद उस्तापुर में ससुराल से मिले मकान में रहने लगा था। फिर कुछ साल पहले उस मकान को भी बेचकर त्रिवेणीपुरम कॉलोनी गेट के पास जीटी रोड किनारे टीनशेड का घर बनाकर रहने लगा था। उसकी मां गुलाब देवी छोटे बेटे राकेश के साथ छतनाग के मकान में ही रहती है। राजेश के परिवार में पत्नी गीता साहू (36). बेटे निखिल (18), गोलू (15), सोनू (12) थे। वह कॉलोनी में चाऊमीन का ठेला लगाकर परिवार का गुजारा करता था।

रविवार दोपहर करीब बारह बजे वह घर में ताला लगाकर पत्नी गीता और तीनों बेटों के साथ करीब एक किलोमीटर दूर अंदावा ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन पर पहुंचा। लगभग एक बजे पटना-सिकंदराबाद एक्सप्रेस से कटकर उन सभी की मौत हो गई। लोगों ने देखा तो शोर मचाया। वहां भीड़ जुट गई। खबर पाकर पहले झूंसी थाने की पुलिस पहुंची। फिर पति-पत्नी समेत पांच लोगों की ट्रेन से कटकर मौत की सूचना पर फूलपुर और सरायइनायत थाने की पुलिस फोर्स के साथ सीओ जीतेंद्र दुबे भी आ गए।
विज्ञापन


 राजेश की मां गुलाब देवी भी बेटे राकेश के साथ रोते-कलपते पहुंच गई। घटनास्थल पर दोने पड़े मिले। वहां जांच के बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची कि राजेश और गीता ने तीनों बेटों समेत छोला समोसा खाया था। छोले में बेहोशी की दवा मिला ली थी ताकि ट्रेन आने तक वे इस कदर बेसुध हो जाएं कि जान बचाने के लिए भागने नहीं पाएं।  तीन बेटों समेत राजेश और गीता ने आखिर खुदकुशी क्यों कर ली? फिलहाल यही माना गया है कि गरीबी और कर्ज इस सामूहिक आत्महत्या की वजह रही। एसपी गंगापार दिगंबर कुशवाहा और एसडीएम राजकुमार द्विवेदी ने भी परिजनों और आसपास के लोगों से बात की तो गरीबी के बारे में बताया गया। यह भी पता किया जा रहा है कि गरीबी के चलते पति-पत्नी के बीच कलह तो नहीं हो गई थी जिसकी वजह से दोनों ने ऐसा घातक कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें