फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा बुखार से हंडिया में दो की मौत, दर्जन भर बीमार

Mon, 21 Sep 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जानलेवा बुखार ने जिले के यमुनापार के बाद अब गंगापार में भी पांव पसार लिया है। हंडिया क्षेत्र के कनकपुर गांव में पिछले चौबीस घंटे के भीतर जानलेवा बुखार से दो ग्रामीणों की मौत हो गई। ग्रामीणों की मानें तो गांव में बुखार का जबरदस्त प्रकोप है और कई ग्रामीण बीमारी की चपेट में हैं। कई को एसआरएन, बेली, काल्विन जैसे बड़े सरकारी अस्पतालों में रेफर किया गया है। जानलेवा बुखार से दो ग्रामीणों की मौत के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची है।
विज्ञापन


घटनाक्रम के मुताबिक हंडिया क्षेत्र के कनकपुर बैंगा बस्ती में राममिलन (35 साल) व मदन (25 साल) को शनिवार देर शाम तेज बुखार  हुआ। परिजनों ने गांव के ही डॉक्टर से इलाज कराया लेकिन हालत सुधरने की जगह खराब होती गई। आखिरकार  देर रात दोनों की मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि सीएचसी हंडिया के चिकित्सकों को जानकारी दी गई लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची है। दूसरी ओर सीएमओ डॉ. पदमाकर सिंह का कहना है कि दोनों ग्रामीणों के मौत की कोई जानकारी नहीं है। इसकी जांच करायी जाएगी। विभागीय टीम भी गांव भेजी जाएगी। इसके अलावा जो भी ग्रामीण बीमार हैं उनके खून के नमूने लिए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व यमुनापार के मेजा क्षेत्र में भैंया भोजपुरवा गांव निवासी अजीत की बेटी मधु (12 साल) और झड़ियही निवासी श्यामलाल निषाद की बेटी राधिका (11 साल ) की कुछ इसी तरह के बुखार के चलते मौत हो गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें