फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्ट मास्टर का बेटा बना डिप्टी कलेक्टर

Tue, 01 Mar 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी पीसीएस परीक्षा में टॉप टू में आने वाले प्रतापगढ़ के मंगलेश दुबे की नए प्रतियोगियों को सलाह है कि अपने अंदर कभी निराशा न आने दें। प्रतापगढ के नरायनपुर कला, सुवंशा के रहने वाले नरेंद्र कुमार दुबे एवं देवी दुबे के पुत्र मंगलेश ने स्कूली शिक्षा प्रतापगढ़ से पूरी करने के बाद स्नातक एवं परास्नातक की पढ़ाई बीएचयू वाराणसी से पूरी की। वर्तमान में वह आबकारी निरीक्षक के पद पर काम कर रहे हैं। उनकेपिता नरेंद्र कुमार दुबे गांव में ब्रांच पोस्ट मास्टर के पद पर काम कर रहे हैं। अब तक पीसीएस के सात एवं सिविल सेवा के तीन साक्षात्कार दे चुके मंगलेश प्रदेश की सबसे बड़ी सेवा में दूसरे स्थान पर चयन को माता-पिता की प्रेरणा मानते हैं। उनका कहना है कि बिना किसी निराशा के लगातार लगे रहने से उन्हें सफलता मिली, इसलिए बिना किसी रुकावट के तैयारी में जुटे रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें