फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता-पिता की प्रेरणा से मिली सफलता-सिद्घार्थ

Tue, 01 Mar 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी पीसीएस परीक्षा में पहले स्थान पर चयनित सिद्धार्थ यादव प्रदेश के पूर्व डीजीपी इलाहाबाद निवासी जगमोहन यादव के पुत्र हैं। पहली रैंक  केसाथ चयनित सिद्घार्थ यादव का एसडीएम के पद पर चयन हुआ है। स्कूली शिक्षा सिटी मांटेसरी स्कूल लखनऊ और आर्मी पब्लिक स्कूल लखनऊ से पूरा करने के बाद सिद्घार्थ ने मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) से 2012 में बीटेक पूरा करने के बाद सिविल सेवा तैयारी कर रहे थे। उन्हें तीसरे प्रयास में सफलता मिली। वह अपनी सफलता के लिए पिता की प्रेरणा एवं माता की कभी निराश नहीं होने की सीख को देते हैं। उन्होंने कहा कि पीसीएस में चयन के बाद अब वह सिविल सेवा की तैयारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें