फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक नकल पर एक केंद्र की परीक्षा निरस्त

Sat, 27 Feb 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की ओर से पहली पाली में हाईस्कूल विज्ञान एवं इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान दूसरे प्रश्नपत्र की परीक्षा में जिले में जमकर नकल हुई। परीक्षा में सचल दल की ओर से जहां पहली और दूसरी पाली में मिलाकर कुल 23 नकलची पकड़े गए तो जिला विद्यालय निरीक्षक ने पहली पाली में दो परीक्षा केंद्रों पर कार्रवाई करते हुए केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस देने के साथ एक-एक कक्ष निरीक्षक पर कार्रवाई करते हुए कार्य मुक्त कर दिया। वहीं थरवई के एक केंद्र बाबू जीआरडी पाल इंटर कॉलेज दूसरी पाली की परीक्षा निरस्त करने के साथ विद्यालय को काली सूची में डाल दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने दूसरी पाली में भौतिक विज्ञान की परीक्षा में एक केंद्र व्यवस्थापक को नोटिस जारी करने के साथ कक्ष निरीक्षक को कार्यमुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन


जिला विद्यालय की ओर से गठित सचल दल की ओर से पहली पाली में हाईस्कूल की परीक्षा में तीन छात्र एवं सात छात्राओं एवं दूसरी पाली में 11 छात्र एवं दो छात्राओं को नकल करते पकड़ा गया। पहली पाली में हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा में रामदास इंटर कॉलेज केशवपुर करछना में तीन छात्रा, लाला जंगीलाल इंटर कॉलेज कोहड़ारघाट में दो छात्र और दो छात्रा, राजा कमलाकर इंटर कॉलेज शंकरगढ़ में एक छात्र एवं दो छात्रा को नकल करते पकड़ा गया। इसी के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक ने ग्राम सेवा इंटर कॉलेज भंडारा में केंद्र व्यवस्थापक को कारण बताओ नोटिस, गंगा इंटर कॉलेज अटरामपुर में एक कक्ष निरीक्षक को कार्यमुक्त करने के साथ केंद्र व्यवस्थापक को कारण बताओ नोटिस जारी की गई।
दूसरी पाली में इंटरमीडिएट भौतिकी की परीक्षा में कृषक इंटर कॉलेज इसौटा में एक छात्र, रामानुज इंटर कॉलेज कोहड़ारघाट में चार छात्र, श्यामा देवी इंटर कॉलेज मेजा में दो छात्र, स्वामी अड़गड़ानंद इंटर कॉलेज मेजारोड में तीन छात्र और दो छात्रा, राष्ट्रीय शिक्षा निकेतन बालिका इंटर कॉलेज लखनपुर में एक छात्र को नकल करते पकड़ा गया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने आरपी यादव इंटर कॉलेज देवलपुर में एक कक्ष निरीक्षक को कार्यमुक्त करने के साथ केंद्र व्यवस्थापक को कारण बताओ नोटिस जारी की गई। इसके साथ बाबू जीआरडी पाल इंटर कॉलेज की दूसरी पाली की परीक्षा निरस्त करने के साथ काली सूची में डालने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें